कैंचीं मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी, CO नीचे उतरे और जान बचाने में जुट गए..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के भवाली में एक पिकअप खाई में गिरी, पुलिस उपाधीक्षक(सी.ओ.)ने गहरी नदी से चालक को निकालकर इलाज के लिए भेजा, जिससे उसकी जान बच सकी। सी.ओ.द्वारा
निभाई गई इस जिम्मेदारी की वजह से उन्हें चारों तरफ सराहा जा रहा है।


नैनीताल जिले के भवाली से कैंचीं मार्ग में एक पिकअप वाहन 20 फ़ीट गहरी नदी में जा गिरी। घटनास्थल पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना भवाली पुलिस को दी गई। भवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच गई। इसी दौरान, कैंचीं धाम में यातायात व्यवस्था देखकर लौट रहे भवाली के पुलिस उपाधीक्षक सुमित पांडेय ने दुर्घटनास्थल पर भीड़ देखी तो रुक गए।

सीओ पाण्डे खुद नीचे उतरे और अपने जवानों को मदद कर चालक को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जिससे समय से इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच सकी।


स्थानीय लोग भी मदद के लिए नदी में उतरे और रैस्क्यू में जुट गए। जानकारी के अनुसार, वाहन में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को हल्की चोट आई और दूसरा गंभीर घायलावस्था में था। घायल को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page