दुआओं में अमन, दिलों में मोहब्बत,,हल्द्वानी में अदा हुई अलविदा..Video


हल्द्वानी
रूहानियत और इबादत के मुक़द्दस महीने रमज़ान में आज आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमा के मौके पर हल्द्वानी शहर का माहौल पूरी तरह इबादत में सराबोर नजर आया। मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद समेत शहर की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों ने बड़ी तादाद में पहुंचकर अलविदा जुमे की नमाज़ पूरे अदब और अकीदत के साथ अदा की।
नमाज़ के दौरान मस्जिदों में खासा रौनक का माहौल रहा और हजारों रोज़ेदारों ने अल्लाह की बारगाह में सज्दा कर मुल्क में अमन-ओ-चैन, तरक़्क़ी और भाईचारे की दुआएं मांगी। रमज़ान के इस मुक़द्दस मौके पर लोगों ने इंसानियत, मोहब्बत और आपसी सौहार्द का पैग़ाम भी दिया।
मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज़ के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर रहा।
अलविदा जुमे की नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और दुआ की कि यह मुक़द्दस महीना अगले साल फिर से सबके लिए रहमत और बरकत लेकर आए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..