

उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई है उत्तरकाशी जिले में तैनात दो बड़े अधिकारियों को जनपद से हटा दिया गया है।
बीते दिनों उत्तरकाशी जिले में मस्जिद को हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसको लेकर 24 अक्टूबर को बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिंदूवादी संगठन के ऊपर लाठी चार्ज का मामला सामने आया था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
वहीं अब शासन स्तर पर उत्तरकाशी जिले के दो बड़े अधिकारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके मुताबिक अपर जिलाधिकारी पीसीएस रजा अब्बास को उत्तरकाशी जिले से हटा कर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग उत्तराखंड शासन से अटैच किया गया है।
वही उत्तरकाशी जिले के एक और अधिकारी डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार को भी जिले से हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..