Ad

उत्तराखंड में 14 जुलाई को होगी PCS की प्रारंभिक परीक्षा…

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कराई जाएगी। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक (पीसीएस) परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा को दो सत्रों में सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

आयोग की ओर से प्रदेश के 189 पीसीएस के पदों के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की ओर से किए गए आवेदनों को स्वीकार किया गया है। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदनपत्र में स्वयं श्रुतलेखक लाने का दावा किया है, वह किए गए दावे के आधार पर श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता संबंधी अंक-तालिका, प्रमाणपत्र 28 जून तक मुहैया करा दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *