ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई


हल्द्वानी। सरकारी सेवा की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई का जुनून बरकरार रखना आसान नहीं होता, लेकिन नित्या पांडे ने अपनी मेहनत और लगन से इसे संभव कर दिखाया है। भीमताल स्थित विकास भवन में एडीओ (सहकारिता) के पद पर कार्यरत नित्या पांडे ने 97.5438 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक प्रोफेसर पद के लिए अर्हता हासिल की है।
नित्या की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने सरकारी नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पढ़ाई को जारी रखा और शानदार परिणाम हासिल किया। उनकी उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ विभाग और सहकर्मियों का भी मान बढ़ाया है।
पढ़ाई में शुरू से रही मेधावी
नित्या पांडे ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में राज्य बोर्ड की प्रवीणता सूची में स्थान हासिल किया। इसके बाद स्नातक (B.A.) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। परास्नातक (M.A.) में भी उन्होंने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए।
अब UGC NET में 97.5438 पर्सेंटाइल हासिल कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।
नित्या पांडे – हरिश्चन्द्र पांडे और श्रीमती कमला पांडे की सुपुत्री हैं। उनकी सफलता पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नित्या की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो नौकरी और जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं। उनकी मेहनत बताती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और लगन सच्ची हो, तो जिम्मेदारियों के बीच भी सफलता का रास्ता निकाला जा सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव, फ्लैश फ्लड की चेतावनी