Nainiital – सूखाताल में शख्स का शव मिलने से हड़कंप_शिनाख़्त में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित सूखाताल झील में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया है।


नैनीताल में मल्लीताल के सूखाताल क्षेत्र में आज सवेरे एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा गया। मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ आता पता नहीं लग पाया है।

सी.ओ.प्रमोद कुमार साह ने बताया की सूखाताल में मंदिर के पास मिले शव में किसी भी प्रकार की चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।उन्होंने कहा की प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की ठंड से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page