हल्द्वानी: सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत..


हल्द्वानी — शहर की रामपुर रोड एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही का शिकार बनी। बृहस्पतिवार रात को हुए दो भीषण सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर पंचायतघर के आसपास हुईं।
पहला हादसा रात करीब 9:15 बजे की है। ऊधमसिंह नगर जिले के पहाड़गंज, वार्ड नंबर 5 निवासी प्रकाश सिंह दानू (30 वर्ष) किसी काम से हल्द्वानी तहसील आए हुए थे। काम निपटाने के बाद वह स्कूटी से वापस रुद्रपुर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह पंचायतघर के पास पहुंचे, रामपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रकाश सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल (एसटीएच) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रकाश ने इसी वर्ष एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और भविष्य को लेकर बड़े सपने संजोए हुए थे। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज आर्य के अनुसार, टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
दूसरा हादसा: बाइक सवार युवक की भी गई जान
पहले हादसे के कुछ घंटे बाद ही रात 11:30 बजे के करीब उसी इलाके में एक और हादसा हो गया। इस बार गौलापार के किशनपुर रतनपुर नेगी निवासी 21 वर्षीय विनीत बाइक से कहीं जा रहे थे। पंचायतघर से थोड़ी दूरी पर एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विनीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर ने मानवीयता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं और नियमित गश्त बढ़ाई जाए।
रामपुर रोड पर लगातार हो रहे हादसों ने क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही भरे ड्राइविंग के चलते हादसे आम हो गए हैं।
इन हादसों ने दो परिवारों को असमय ही अपनों से जुदा कर दिया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी