नैनीताल समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट,लैंडस्लाइड का अंदेशा..


उत्तराखंड : लगातार हो रही बारिश का दौर थमने का नाम नहीं दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार में हल्की कमी आई है जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि 17 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए हिदायत दी है कि संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों और राजमार्गों में अवरोध हो सकता है।
इसीलिए पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा करने से फिलहाल बचें। कहीं-कहीं बाढ़ आने की संभावना भी है। तेज बारिश के चलते बिजली और पानी की सुविधा भी बाधित हो सकती है और भूस्खलन होने से यातायात भी अवरूद्ध होने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 घरों में पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर