फिर बदला मौसम का मिजाज,नैनीताल समेत 8 जिलों में अलर्ट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार खटीमा, गदरपुर, टनकपुर, हल्द्वानी, लोहाघाट, रामनगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार, लक्सर, रुड़की, भगवानपुर, डोईवाला, देवप्रयाग, मसूरी, चकराता, श्रीनगर, कौसानी और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

नैनीताल जिले में रात के समय बारिश हुई, जबकि मंगलवार सुबह से हल्द्वानी में बादल छाए रहे। बारिश और बादलों के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के रूप में देखने को मिल सकता है।

वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पर्यटकों और यात्रियों को मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है। अगले एक-दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *