उत्तराखंड में भारी बारीश,सीएम के सख्त निर्देश_ग्राउंड पर रहें अधिकारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिए कि वे अपनी टीमों के साथ मैदान में सक्रिय रहें और बारिश से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

सीएम ने सड़कों, बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल करने, ग्रामीण क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करने और फसलों के नुकसान का शीघ्र आकलन करने को कहा। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए।

फर्जी दस्तावेजों (राशन कार्ड, आधार, आयुष्मान कार्ड आदि) पर सख्त कार्रवाई, अस्पतालों की नियमित जांच, निर्माण कार्यों की निगरानी और सरकारी योजनाओं की समीक्षा के आदेश भी दिए गए।

इसके साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दफ्तरों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *