फिल्मी नहीं… हकीकत है ये! SSP मीणा का शिकंजा_बेतालघाट S.I अनीश का एक्शन वीडियो वायरल.. तन गयी पिस्तौलें..


नैनीताल, उत्तराखंड : नैनीताल जिले के बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन फरार आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा की अगुवाई में किया गया।

मेडिकल स्टोर से दबोचे गए आरोपी, एक्शन के दौरान तन गई थीं पिस्तौलें
जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी बुधवार सुबह करीब 11 बजे भीरा कस्बे के मेन मार्केट स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे। तभी पहले से सतर्क बेतालघाट पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तारी के समय दोनों ओर से पिस्तौलें तन गईं, जिससे कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
थानाध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस दौरान आरोपियों के पास से एक थार गाड़ी भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
चुनाव के दौरान की थी फायरिंग, आयोग ने लिया था संज्ञान
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बेतालघाट क्षेत्र में हुए पंचायत चुनाव के दौरान गोलीबारी की घटना में शामिल थे। इस गोलीकांड ने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया था और मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा था, जिसके बाद से उत्तराखंड पुलिस इनकी लगातार तलाश कर रही थी।
बेतालघाट पुलिस द्वारा पहले ही इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तीन और की गिरफ्तारी के बाद कुल 9 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।
वीडियो वायरल
पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस के साहसिक कदम की जमकर तारीफ कर रही है। खास तौर पर SSP प्रहलाद नारायण मीणा और थानाध्यक्ष अनीस अहमद की सूझबूझ और फुर्ती को लेकर प्रशंसा हो रही है।
पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय भीरा थाने में पूछताछ के लिए रखा है। इसके बाद उन्हें नैनीताल लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल के प्रतिष्ठित बोटहाउस क्लब पर आर्थिक अनियमितता के आरोप, प्रबंधन ने कुछ और ही बताया..
दुग्ध सहकारिता में लालकुआं का डंका, पूरे उत्तराखंड में बना नंबर-1
दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का धमाका, 250 लोगों को लौटाई खुशी! 55 लाख के मोबाइल रिकवर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : नदी में समाई इनोवा, 4 लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी
हल्द्वानी सीट पर कौस्तुबानंद ने ठोका दावा, कहा_कांग्रेस का सफाया तय