Ad

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार प्रत्याशी आनलाइन भी नामांकन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इस क्रम में वे सभी दस्तावेज भी आनलाइन अपलोड कर सकते हैं। उन्हें एक बार इनका प्रिंट निकाल और हस्ताक्षर कर इन्हें संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में जमा करना होगा। इसकी तिथि व समय का चयन भी वह आनलाइन कर सकते हैं।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होने हैं। इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी जाएगी। सार्वजनिक अवकाश दिवस को छोड़ शेष सभी दिवस पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

उत्‍तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च और नाम वापसी की तिथि 30 मार्च तक है। नामांकन के दौरान आरओ मुख्‍यालय से 100 मीटर परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों को लाने की अनुमति नहीं है।

गढ़वाल संसदीय सीट के लिए नामांकन पौड़ी, टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट के लिए देहरादून, हरिद्वार संसदीय सीट के लिए हरिद्वार, अल्‍मोड़ा संसदीय सीट के लिए अल्‍मोड़ा और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के लिए नामांकन रुद्रपुर में किए जाएंगे। गौरतलब है कि बीजेपी ने पांचों संसदीय सीट के लिए अपने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने सिर्फ गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और अल्‍मोड़ा के लिए प्रत्‍याशी उतारे हैं। दो सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

बीजेपी प्रत्‍याशी 22 मार्च से शुरू करेंगे नामांकन

बीजेपी ने अपने प्रत्‍याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां तय कर दी हैं। सभी नामांकन 22 से 27 मार्च के बीच होंगे। सभी प्रत्‍याशियों के नामांकन के मौके पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी समेत अन्‍य नेता भी उपस्थित रहेंगे। 22 मार्च को अल्‍मोड़ा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी अजय टम्‍टा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी दिन हरिद्वार के प्रत्‍याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत रुड़की से ऑनलाइन नामांकन पत्र भरेंगे। इसके बाद 23 मार्च को वह ऑफलाइन भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *