Ad

प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात.. हिन्दी फिल्म ओये लाटे का सफलता पूर्वक हुआ प्रीमियर,सभी स्थानीय कलाकार हैं फिल्म में..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी नैनताल 31.DECEMBER 2020 GKM NEWS कल 30 दिसम्बर 2020 को हिन्दी फिल्म ओये लाटे का सफलता पूर्वक प्रीमियर हुआ। फिल्म में सभी कलाकार स्थानीय हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक मयंक सिंह मेहरा जी हैं। प्रीमियर मे मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक संजीव आर्या जी, कांग्रेस नेता वरुण भाकुनी, न्यूज़ नेशन के एंकर सूरज सनवाल, प्रशांत भैसोडा, विक्की योगी और फिल्म के कलाकार नीरज तिवारी, नंदन टम्टा, प्रकाश नैनवाल, तेज प्रकाश व फिल्म के संगीत निर्देशक नदीम, विपिन पाण्डेय, यशवंत बिष्ट, रवि, जनक, विजय, अशोक व अन्य आम जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट जी ने किया।

ADVERTISEMENTSAd

फिल्म के निर्माता निर्देशक मयंक जी ने बताया की इस फिल्म को सीमित साधनों के साथ फिल्माया गया है और वर्ष 2021 मे ये फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल मे भेजी जाएगी फिर उसके बाद रिलीज की जाएगी, फिल्म को सभी अतिथियों द्वारा सराहा गया है जिसको देखते हुए जल्दी ही 1 वेबफिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। मुख्य अतिथि संजीव आर्या जी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा की सीमित संसाधनो और स्थानीय कलाकारों के साथ एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया गया है जिसको देखते हुए उन्होंने भविष्य मे सरकार से भी फिल्म निर्माण के लिए सहयोग देने की बात कही।

कांग्रेस नेता वरुण भाकुनी ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि सभी कलाकारों ने बेहतरीन कार्य किया है और फिल्म के निर्माता निर्देशक मयंक जी से अनुरोध किया कि जल्दी ही स्थानीय विषयों पर एक और फिल्म का निर्माण करके उत्तराखंड मे फिल्म इंडस्ट्री के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

बाईट – मयंक सिंह मेहरा, निर्माता निर्देशक फिल्म ओए लाटे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *