रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन..नही मिला है महीनों से वेतन.. कहा राज्य सरकार नही दे रही हमारी समस्याओ पर ध्यान..

हल्द्वानी नैनीताल 13.JANUARY 2021 GKM NEWS काठगोदाम में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आज रोडवेज कर्मचारियों ने लंबे समय से वेतन ना मिलने को लेकर काठगोदाम डिपो में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी नेता कमल पपनै ने कहा कि पिछले 5 महीने से रोडवेज कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। साथ ही उनकी कई सारी समस्याएं हैं

जिन पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही, जिसको लेकर आज उनके द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया है और देहरादून में भी यह बहिष्कार पूरी तरह से सफल रहा है, तो वही हल्द्वानी में भी कार्य बहिष्कार को सफल बनाने में कर्मचारी जुटे हुए हैं उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के 3000 कर्मचारी पूरे राज्य भर में आज कार्य बहिष्कार पर हैं उनका कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बाइट – कमल पपनै, रोडवेज कर्मचारी नेता




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..