हल्द्वानी : स्कूटी में चरस_ डिलीवरी करने निकला जोगा गिरफ्तार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में पुलिस का अपराधियों और अवैध नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रहार लगातार जारी है। जहां बीते दिन नशा तस्कर और बाइक लिफ्टर गैंग को पुलिस और एसओजी ने सलाखों के पीछे डाला वहीं आज एक बार फिर सख्त चेकिंग अभियान में शातिर नशा तस्कर एसओजी के हत्थे चढ़ गया।

एसएसपी प्रह्लाद मीणा की सख्ती का असर इस वक्त खास तौर से नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में देखा जा सकता है चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है।

आज चेकिंग के दौरान चौकी मंडी क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर जाने वाले रास्ते पर एक्टिवा स्कूटी नंबर DL-12SM- 3273 को शक के आधार पर एसओजी ने रोका तो चेकिंग के दौरान पुलिस भी सन्न में रह गयी। मौके पर स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 407 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तुरंत स्कूटी चालक जोगा सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी गोरा पड़ाव हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चरस की डिलीवरी किसी व्यक्ति को उसको देनी थी। जिसका नाम कुंदन रौतेला पुत्र गंगा सिंह निवासी बागेश्वर है चरस कहां से आई थी इसके बारे में कुंदन रौतेला को सब पता है इससे ज्यादा उसके पास जानकारी नहीं है वही पुलिस अब सप्लायर कुंदन रौतेला की तलाश में है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *