पहाड़ में मौसम ने ली करवट,नैनीताल में मौसम हुआ खुशनुमा.पर्यटक हुए खुश..बर्फबारी का इंतज़ार..

नैनीताल 26.November 2020 GKM NEWS SULEMAAN KHAN नैनीताल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। काफी दिनों से नैनीताल में तापमान में भी गिरावत दर्ज हुई हैं। दो दिन से नगर के आसमान में घने बादलों के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी और नैनीताल घूमने पहुँच रहे पर्यटक अब बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं । शीतकाल आते ही सभी को हिल स्टेशनों में हिम्पात का ध्यान आ जाता है।
उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम के बदलते ही देशभर के बर्फबारी का आनंद लेने वालों के चेहरे में खुशी की लहर दिखने लगी है। विश्वविख्यात पर्यटन स्थल नैनीताल व आसपास के पहाड़ों में भी मौसम ने करवट बदली है। घने बादलों के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई है । स्थानीय लोग गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे है ।

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि भीषण ठंड के चलते लोगों ने मफलर, टोपी, जैकेट, गर्म इनर आदि पहन लिए हैं। नगर में कई जगह स्थानीय लोग आग जलाकर अपने को ठंड से गर्म रख रहे है। वहीं पर्यटन से जुड़े कारोबारि भी हिम्पात होने का इंतेजार कर रहे है जिससे पर्यटक नगर में आए और उनके रोजगार में बढोतड़ी हो।

बाईट 1 :- स्वाति, पर्यटक।

बाईट 2 :- कुंदन, व्यापारी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी