हल्द्वानी : पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो.. दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत..जाने कैसे हुआ हादसा

हल्द्वानी नैनीताल 13.FEBUARY 2021 GKM NEWS हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में दानिबंगर के पास भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। जिससे उसमें सवार 5 लोगों में से 2 की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के रहने वाले हैं, जो लखीमपुर से भीमताल जा रहे थे, इस दौरान स्कॉर्पियो दानिबंगर के पास डिवाइडर से टकराकर पेड़ में जा घुसी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चोरगलिया पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा,

जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त राजू और अवधेश के रूप में की गई है जो लखीमपुर के रहने वाले हैं बाकी तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाइट- प्रमोद चौधरी, घायल



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित