बड़ी राहत: 1 दिसम्बर से सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी वार्ड ओपीडी शुरू, अब नही करना पड़ेगा रोगी को परेशानियों का सामना..

हल्द्वानी नैनीताल 28.November 2020 GKM NEWS हल्द्वानी – सामान्य मरीजों के लिए राहत की खबर आई है,सुशीला तिवारी अस्पताल में एक दिसंबर से सभी विभागों की ओपीडी खुल जाएगी। फिलहाल यहां छह अभी सिर्फ विभागों की ओपीडी चल रही है।
ज्ञात हो की एसटीएच को कोविड अस्पताल बनाने के बाद वहां अन्य विभागों की ओपीडी को बंद कर दिया था। जिसके बाद कोरोना संक्रमण कम होने पर सात माह बाद एसटीएच में न्यूरो, प्लास्टिक, स्किन, फिजियोथेरेपी, डेंटल और आर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी शुरू की गई थी । इसके बाद एसटीएच में कुमाऊंभर से मरीज डॉक्टरों से परामर्श लेने पहुंच रहे हैं।

अब शासन से मिले निर्देशों के बाद सभी विभागों की ओपीडी खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार देर शाम हुई अस्पताल प्रबंधन की बैठक में निर्णय ये लिया गया कि एक दिसंबर से सभी विभागों की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, एमएस डॉ. अरुण जोशी और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल हुए।

एमएस डॉ. अरुण जोशी के अनुसार कोविड मरीजों के साथ ओपीडी का संचालन करना अस्पताल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती था। पूरी कोशिश की जाएगी कि कोविड नियमों के पालन के साथ ओपीडी के सभी विभागों का संचालन हो सके।एक दिसंबर से एसटीएच में सभी विभागों की ओपीडी खोल दी जाएंगी। इसके लिए शासन से आदेश आ गए हैं।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देर रात बिगड़ा मौसम : हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश_ तीन दिन अलर्ट
पिता का सिर फूटा, बेटी को दी दुष्कर्म की धमकी_वनभूलपुरा कोतवाली में मामला दर्ज
LLC 2026 : रॉयल राइडर्स पंजाब ने कोनार्क सूर्यास ओडिशा को 43 रनों से हराया
रेलवे मामला : 20 मार्च से बनभूलपुरा में 6 पॉइंट पर विशेष कैंप लगेंगे, पुनर्वास प्रक्रिया तेज
मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा_Video