Ad

रुद्रपुर: पीएसी में तैनात महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या का किया प्रयास.मचा हडकंप..हायर सेंटर रेफर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर रुद्रपुर की 31 वी वाहिनी पीएसी में तैनात महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या का प्रयास किया है महिला कांस्टेबल एकता चौधरी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है जिसके बाद महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई गंभीर रूप से घायल एकता चौधरी को रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे डॉक्टर ने हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि एकता चौधरी के पति का कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया था जिसके बाद एकता चौधरी को पति के जगह नौकरी मिली थी आज एकता चौधरी रुद्रपुर स्थित अपने आवास हंस विहार कॉलोनी में थी इसी बीच उसने अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया और खुद को ही आग लगा दी यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.

किसी तरह एकता चौधरी के शरीर से आग को बुझाया गया और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया महिला कांस्टेबल के आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही 31 वी वाहिनी पीएसी के सेनानायक दद्दन पाल भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने भी अस्पताल पहुंचकर महिला कांस्टेबल का हाल जाना इसके अलावा सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई अब पुलिस महिला कांस्टेबल के आत्महत्या के प्रयास की वजह जानने में जुटी हुई है। बाइट :- ददन पाल — सेनानायक, 31वीं पीएसी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *