बड़ी खबर : जानिए कब से मिलना शुरू होगी..छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट

उत्तराखंड : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की मार्कशीट अगले सप्ताह से मिलेंगी। सभी मार्कशीट बोर्ड कार्यालय पहुंच चुकी हैं, जिनकी अगले कुछ दिनों तक जांच की जाएगी। जिसके बाद इन्हें संबंधित स्कूलों में भेजा जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि कोरोना काल के चलते वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं।
जिसके बाद दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को पिछली कक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने करीब ढाई लाख विद्यार्थियों की मार्कशीट तैयार की हैं। यह सभी मार्कशीट बोर्ड ऑफिस पहुंच चुकी हैं। अगले सप्ताह तक मार्कशीटों को स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां से संबंधित छात्र-छात्राएं इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal