बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव..

अमेठी उत्तर प्रदेश 07,MARCH 2021 भाजपा की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवक के सिर पर गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहें है, जो रुकने का नाम ही नहीं है। राज्य में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वो कहीं भी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal