Ad

नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने ली शपथ,हल्द्वानी की जनता बनी साक्षी..VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम को आज नया मेयर मिल गया है। आज शुक्रवार को रामलीला ग्राउंड पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट को आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTSAd

शपथ ग्रहण के बाद आयुक्त दीपक रावत ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट को महापौर के पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं दीं।इसके बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रामलीला ग्राउंड पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह इस पल की साक्षी हल्द्वानी की जनता भी बनी। शहर के हजारों लोगों की मौजूदगी में मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नवनिर्वाचित सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

इस ख़ास मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक सरिता आर्या,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,नगर आयुक्त रिचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई,एसडीएम परितोष वर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नेतागण और अधिकारी गण मौजूद रहे।

रामलीला ग्राउंड में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की मौजूदगी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page