उत्तराखंड : भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, श्रुति तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

ख़बर शेयर करें

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने महिला मोर्चा की नई प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

इस नई सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अनुभवी और सक्रिय महिला नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष

रीता चमोली – हरिद्वार
अमरदेई शाह – रूद्रप्रयाग
कमला चुफाल – पिथौरागढ़
किरन पंत – अल्मोड़ा
रोमा सैनी – रुड़की
भावना डोभाल – टिहरी
को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रदेश महामंत्री

हिमानी वैष्णव – चमोली
रश्मि रस्तोगी – ऊधमसिंह नगर

प्रदेश मंत्री

डॉ. नेहा शर्मा – देहरादून महानगर
विमला रावत – रानीखेत
रचिता ठाकुर – देहरादून ग्रामीण
अनिता आर्य – कोटद्वार
विजयलक्ष्मी चौहान – नैनीताल
कविता शाह – ऋषिकेश

प्रदेश कोषाध्यक्ष

वंदना ठाकुर – देहरादून महानगर

प्रदेश कार्यालय मंत्री

शकुन्तला देवलाल – देहरादून महानगर

प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री

बबली चौहान – देहरादून महानगर

प्रदेश मीडिया टीम

प्रदेश मीडिया संयोजक – डॉ. दिव्या नेगी (देहरादून महानगर)

प्रदेश मीडिया सह-संयोजक

भूमिका गोयल – नैनीताल
बीना जोशी – टिहरी
सावित्री मंगला – रुड़की

नैनीताल जिले से श्रुति तिवारी को महिला मोर्चा का प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विजय लक्ष्मी चौहान को प्रदेश मंत्री, कल्पना वोहरा को प्रदेश प्रवक्ता, भूमिका गोयल को प्रदेश मीडिया सह संयोजक और अलका जीना को कुमाऊं आईटी सह संयोजक (महिला मोर्चा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *