नई टीम, नया संकल्प… हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति ने संभाली जिम्मेदारी


हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की 2026 – 2028 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बरेली रोड स्थित होटल जैस्मिन ग्रैंड में आयोजित किया गया ।
शपथ ग्रहण समारोह में मेयर नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, आदि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई । मंच पर सफल संचालन उपमा सेठी व मुकेश ढींगरा द्वारा किया गया ।
हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने आए हुए सभी मुख्य अतिथि एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व पंजाबी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।
साथ ही साथ नव नियुक्त अध्यक्ष ने नगर निगम द्वारा की गई दुकानों के किराए की वृद्धि पर मंच से अपनी बात मेयर गजराज सिंह बिष्ट से राखी जिस पर मेयर ने आश्वासन दिया कि 27 जुलाई को आयोजित होने वाली बोर्ड की बैठक में किराए को कम करने की वार्ता के लिए निगम में बुलाया है ।
मुख्य अतिथियों द्वारा हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की एकजुटता को देखते हुए संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया की पंजाबी समाज हर वर्ष लोहड़ी पर्व, बैसाखी, करवाचौथ मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क मैडिकल कैंप, जैसे आदि विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करती आ रही है जो समाज के लिए एक मिसाल बनी हुई है ।
मंच पर मुख्य अतिथियों के साथ-साथ संस्था संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, जगदीश लाल सडाना, जितेंद्र साहनी, अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, महामंत्री मुकेश ढींगरा, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल, पंजाबी वूमेंस क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा एवं युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा मौजूद रहे ।
शपथ ग्रहण समारोह में पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) पद पर प्रदीप कक्कड़, किट्टी व्यवस्था प्रमुख संजीव आनन्द, उपाध्यक्ष नरेंद्र भुटियानी, उमंग वासुदेवा, राजकुमार आनन्द, राजीव वाही, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, सचिव पद पर ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, सोनू पुरी।
अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा हनी, कानूनी सलाहकार कमल सडाना, उप सचिव पद पर सचिन साहनी, अंकुर मोंगा, सांस्कृतिक सचिव गुलशन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी शिखर आहूजा, सोशल मीडिया प्रभारी लव बक्शी, किट्टी प्रमुख प्रतीक सडाना, अनिमेष गिरधर आदि ने शपथ ली ।
नवनियुक्त पदाधिकारी ने शपथ लेते हुए यह विश्वास दिलाया कि वह पंजाबी समाज के सभी व्यक्तियों को साथ लेकर चलेंगे व संगठन की मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवा जारी रखेंगे ।
पांच नवनियुक्त पदाधिकारी के साथ-साथ 21 मनोनित सदस्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा भी कार्यक्रम में शपथ ली गई ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नई टीम, नया संकल्प… हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति ने संभाली जिम्मेदारी
4 साल से 80 साल तक सब एक साथ…1500 पौधों से पहाड़ी को बचाने की शुरुआत..
कारगिल विजय दिवस : वीरों के साहस को नमन..
Watch_haldwani : बीच बाजार सड़क के नीचे बना ‘ब्लैक होल’ ..