Haldwani शहर के विकास की नई टीम तैयार_महापौर गजराज की मौजूदगी में 8 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ


हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले गुरुवार को नगर निगम सभागार में 8 मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता और नगर आयुक्त की मौजूदगी में सभी नवमनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-3 के आदेश के अनुपालन में आयोजित इस समारोह में सभी मनोनीत सदस्यों ने शपथ लेकर विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने पहली बार नगर निगम की बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया।
इन 8 सदस्यों ने ली पार्षद पद की शपथ
विनीत पाण्डे
अनिल बंसल
पनराम
भरत बिष्ट
श्रीमती जानकी पोखरिया
संदीप नन्दन जोशी
प्रेम सिंह पाती
हरीश जोशी
शपथ ग्रहण के साथ ही ये सभी मनोनीत पार्षद अब नगर निगम की बोर्ड बैठकों में भाग लेते हुए शहर के विकास, जनहित से जुड़े प्रस्तावों, आधारभूत सुविधाओं और नगर प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समारोह में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान