“अब नहीं चलेगी दबंगई… डीएम के एक्शन से अवैध कब्जा हटाकर भगवती देवी लौटाई गई 25 नाली जमीन


हल्द्वानी। नैनीताल जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला को उसकी पैतृक जमीन वापस दिलाई है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की संवेदनशील पहल और त्वरित कार्रवाई के चलते विकासखंड धारी के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी की करीब 25 नाली भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उन्हें सौंप दिया गया।
बताया गया कि भगवती देवी की पैतृक भूमि पर लंबे समय से भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पाया। आखिरकार उन्होंने अपनी समस्या जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के समक्ष रखी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 25 नाली भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया और उसका कब्जा भगवती देवी को सौंप दिया।
अपनी जमीन वापस मिलने पर भगवती देवी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वर्षों बाद न्याय मिला है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा ताकि हर जरूरतमंद को समय पर न्याय मिल सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS के तबादले..
पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक षड्यंत्र ?