उत्तराखंड : राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नयी दरें लागू_अब जांच/पर्चे के देने होंगे इतने रुपये..

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इलाज और जांच की दरों में बदलाव किया गया है। अब मरीजों को ओपीडी पर्चे के लिए 20 रुपये और आईपीडी पर्चे के लिए 50 रुपये देने होंगे। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने इन नई दरों का शासनादेश जारी किया है, जो अगले तीन साल तक लागू रहेंगी। इसके बाद इन दरों की समीक्षा होगी और जरूरत अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं।
राज्य के प्रमुख अस्पतालों—देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, और निर्माणाधीन रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में अब एक समान दरें लागू होंगी। पहले इन अस्पतालों में यूजर चार्ज की दरें अलग-अलग थी। अब सभी स्थानों पर एक जैसी दरें लागू की गई हैं, जिससे मरीजों को समान इलाज मिल सकेगा।
इन दरों से मिली राशि का उपयोग अस्पतालों में जन सुविधाओं के सुधार में किया जाएगा। वहीं, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच की दरें भी केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के समान होंगी।
नई दरों के अनुसार सेवाओं का शुल्क:
ओपीडी पंजीकरण: 20 रुपये
आईपीडी पंजीकरण: 50 रुपये
जनरल वार्ड: 25 रुपये
प्राइवेट वार्ड: 300 रुपये
एसी वार्ड: 1000 रुपये
अल्ट्रासाउंड: 570 रुपये
डायलिसिस: 1400 रुपये
एमआरआई: 2848 रुपये
सीटी स्कैन: 1350 रुपये
एंबुलेंस (5 किमी तक): 200 रुपये


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खनन कार्रवाई पर बवाल, माफी के बाद थमा मामला..
Haldwani : 400 CCTV खंगाले, तब शिकंजे में आया ‘फिरोज’..
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरी..
देहरादून में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या_ हमलावर फरार..
मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस