नैनीताल का 4G और फाइबर नेटवर्क अपडेट_अब 288 गांव डिजिटल..


नैनीताल, जनपद में दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल और संचार कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी ने की।
बैठक में सभी संचार कंपनियों को निर्देश दिए गए कि जिले के शैडो/डार्क एरिया में मोबाइल नेटवर्क और संचार सुविधा सुचारू रूप से रखी जाए। विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर मोबाइल टावरों को 24 घंटे संचालित रखने हेतु पर्याप्त ईंधन और सोलर प्रणाली का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
मंडलीय अभियंता दूरसंचार ने अवगत कराया कि प्रथम चरण में 48 स्थानों पर 4G टावर स्थापित किए जा चुके हैं। द्वितीय चरण में 10 नए 4G टावर लगाए जाने हैं, जिनमें से 5 टावरों के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है, और शेष 5 के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। प्रमुख स्थानों में बेलवाखान, जिरौली, रेकुना, बारगल और प्यूडा शामिल हैं।
बैठक में भारत नेट परियोजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में ओएफसी फाइबर बिछाने के कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद के कुल 477 गांवों में से अब तक 288 गांवों को संचार सुविधा से जोड़ा जा चुका है, और शेष कार्य प्रगति पर है।
अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों ,, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, पीएमजीएसवाई और संचार एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाकर समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिओ और एयरटेल कंपनियों के लिए भूमि चयन और कार्य संपन्न कराने का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए गए। इस पहल से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे जनता को समुचित और निर्बाध संचार सेवाएं मिलेंगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल का 4G और फाइबर नेटवर्क अपडेट_अब 288 गांव डिजिटल..
Nainital – एसएसपी ऑफिस में हल्का धमाका और आग,कर्मचारियों में अफरा तफरी_Video
इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध मौत,पुलिस पड़ताल में जुटी..
इसी महीने मिलेगा अप्रैल,मई ,जून का राशन_15 अप्रैल तक है ये मौका..