Nainital – एसएसपी ऑफिस में हल्का धमाका और आग,कर्मचारियों में अफरा तफरी_Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.)कार्यालय में शार्ट सर्किट के बाद आग, बदबू और हल्के धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश। शट डाउन और फायर एक्सटिंगयुशर इस्तेमाल कर बुझाई आग।
नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय और सिविल कोर्ट के समीप बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.)कार्यालय में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वहां स्थित कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:15 बजे मीटर की तार जलने की बदबू के साथ ही हल्का धमाका हुआ। जाने पर वहां आग भी दिखी जिसे फायर एक्सटिंगयुशर से बुझाया गया।
इस दौरान विद्युत विभाग और दमकल को सूचित किया गया। आनन फानन में शट डाउन लिया गया और मीटर में आग की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचे।
हाइडिल के कर्मचारी कंचन जोशी ने बताया कि एस.एस.पी.कार्यालय की सप्लाई का मीटर फुंक गया है। शट डाउन लेकर चिपके तारों को अलग किया गया और चैक करने के बाद दोबारा फिट कर दिया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पर वो समय रहते घटनास्थल पहुँच गए।
माना जा रहा है कि विद्युत सप्लाई मीटर में अधिक लोड होने या तार ढीला होने से आग लग गई होगी। सूखाताल से लिए गए शट डाउन से पूरे शहर में एक घंटा विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले भी 24 दिसंबर 2025 को नैनीताल स्थित एस.एस.पी.आवास में आग लग गई थी जिसे फायर सर्विस के जवानों ने नियंत्रित कर लिया था। तब माना जा रहा था कि चिमनी से आग लगी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update