Ad

नैनीताल : CCTV में कैद- ताला तोड़ करतूत_देखिये जब चोर निराश हो गया..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के बस स्टेशन की दुकानों का ताला तोड़ते एक युवक का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। रात के अंधेरे में टोपी पहने युवक सरिया से ताला तोड़ता दिखा है। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में तल्लीताल के रोडवेज बस स्टैंड भवन के निचले तल में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं। ये दुकानें रात दस बजे तक बंद हो जाती हैं। गुरुवार रात 12:17 से 12:21 के बीच इन दुकानों में एक युवक पहुंचा और उसने इनके ताले तोड़ने का भरसक प्रयास किया। प्रयास का वीडियो सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले बाहर की दुकानों और फिर अंदर की कैंटीन में सरिया से ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। युवक अपने प्रयास में तो असफल हो गया, लेकिन उसकी इस करतूत का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। हल्द्वानी मार्ग से जुड़ने वाली सीढ़ियों में पड़ने वाली कैंटीन के ताले को तोड़ने का असफल प्रयास किया गया।

हालांकि चोर दुकान के केवल एक ताले को तोड़ने में सफल रहा था। उस क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा का कहना है कि शिकायत आई है और पुलिस इसमें कार्यवाही कर रही है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *