नैनीताल : बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार,हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत


नैनीताल जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली निवासी दंपती की मौत हो गई. हादसा कालाढूंगी के पास गड़प्पू क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी निवासी मोहित पाल (पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल) अपनी पत्नी प्रियंका पाल के साथ अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे. रात के समय जब वे गड़प्पू के पास पहुंचे, तो उनकी कार का एक टायर अचानक फट गया. टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार में फंसे दंपती को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है. परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह हादसा फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करता है. पहाड़ी इलाकों में तेज रफ्तार और वाहन की नियमित जांच न होना अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है. पुलिस ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि वे गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और लंबी यात्रा से पहले वाहन की जांच जरूर कराएं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..