

उत्तराखंड में जनपद नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को हाइवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर रोंदते हुए निकल गया जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार होने की कोशिश कर रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।
इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है मृतक युवक बहेड़ी निवासी शमसार अहमद बताया जा रहा है जो बैंड बाजे का काम करता है पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video