

उत्तराखंड में नैनीताल पुलिस ने दो युवतियों को पकड़ा जो घर से भागकर आई थी। पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
नैनीताल में तल्लीताल पुलिस ने शनिवार रात शक होने पर दो युवतियों को पकड़कर हल्की पूछताछ की। पूछताछ में दोनों की बातों में विरोधाभास होने पर गहनता से जानकारियां जुटाई गई। पोलोके के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में दो युवतियां काले बुर्के में घूमते हुए नजर आईं। उनकी हरकत को देखकर कॉन्स्टेबल चनी राम और चीता मोबाइल हैड शिवराज राणा को शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई।
पता चला उनमें से एक लड़की हिंदू है और दूसरी मुस्लिम है। दोनों सहेलियां हैं और घर से भागकर नैनीताल आई हैं। पूछने पर पता चला कि दोनों लड़कियां यू.पी.में बहेड़ी के रोशनपुर की रहने वाली हैं। दोनों को उनके घरवालों ने किसी बात पर डांट दिया, जिसके बाद दोनों घर से भागकर नैनीताल आ गई।
पुलिस ने पकड़ी गई युवतियों से जानकारी लेकर तत्काल उनके घरवालों को सूचित कर बुलवा लिया। रात लगभग 11बजे दोनों के परिजन तल्लीताल थाने पहुंचे। दोनों परिजनों को हिदायत दी गई कि घर जाकर बच्चों के साथ मारपीट नहीं करेंगे और साथ ही बच्चों का ख्याल रखेंगे। परिजन ने पुलिस का आभार जताया। लड़कियों की काउंसलिंग कर, थाने से परिजनों के साथ सकुशल भेजा गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch-कुदरत का करिश्मा_ नैनीझील पर कड़कड़ाती बिजली ने थाम दी सबकी सांसें..
254 बसें-250 टैक्सियां_कैंची धाम मेले के लिए बिग प्लान तैयार, इन गतिविधियों पर रोक..
Uttrakhand_भाजपा ने जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को प्रदेश स्तर पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मसूरी में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमाऊं की कमान,चार्ज लेते ही कैंची धाम पहुचीं..