नैनीताल : घूमने के लिए किराए पर ली बाइक..और हो गए फरार..इंतेज़ार करता रहा मालिक..जाने पूरी ख़बर


नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल में हर दिन सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है.. अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए नैनीताल सिर्फ भारत में नही बल्कि दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन अब खबर हम आपको बताने जा रहे है उसके बाद आप भी सावधान हो जायेंगे. दरअसल नैनीताल से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहाँ नैनीताल घूमने पहुंचे दो युवकों ने किराए पर बाइक ली और वापस करने के बजाय बाइक लेकर फरार हो गए.
बाइक के मालिक अपनी गाडियों की वापसी का इंतजार करते-करते थक गया तो उसकी आंखे अपनी गाड़ियों की तरफ लगी थी..थक हार कर मालिक ने कोतवाली में इन फरार युवको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. खबर के मुताबिक बताया गया है कि मेट्रोपोल के रहने वाले नवाब अहमद शहर में टैक्सी बाइक के कारोबार करते हैं.. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 7 अप्रैल को उनके पास दो युवक बाइक किराए पर लेने के लिए पहुंचे और 1 दिन बाद बाइक वापस करने की बात कही, लेकिन अगले दिन युवक बाइक लेकर फरार हो गए.
जब बाइक वापस नहीं पहुंची तो बाइक मालिक ने युवक को फोन किया तो युवक उल्टा बाइक के एवज में पैसों की मांग करने लगे जिसके बाद नवाब ने कोतवाली में तहरीर दी और खुद भी बाइक की तलाश में जुट गया जीपीएस ट्रैकर होने की वजह से बाइक की लोकेशन दिल्ली में मिली शुक्रवार की रात ही नवाब दिल्ली पहुंचे और वहां उन्होंने स्टेशन के पास समय अपनी बाइक बरामद कर ली लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बाइक बरामदगी की सूचना दी


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..