नैनीताल : देर रात नाबालिग और पॉक्सो के आरोपी को उठा ले गयी UP पुलिस .. Video

उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे पोक्सो के आरोपी और नाबालिग बालिका को नाबालिग के परिजनों ने फ्लैट्स में घेरकर रामपुर पुलिस के हवाले किया । यू.पी.पुलिस देर रात उठा ले गई 15 वर्षीय बालिका और 20 वर्षीय वाहन चालक को ।

उत्तर प्रदेश के रामपुर से लापता 15 वर्षिय किशोरी और 20 वर्षीय युवक के नैनीताल पहुंचने पर बवाल हो गया। शनिवार शाम नैनीताल पहुंचे युवक और किशोरी मल्लीताल के एक होटल में रुके थे । भोटिया मार्किट और फ्लैट्स मैदान में घूमने के दौरान दोनों को तलाशते हुए नैनीताल पहुंचे किशोरी के भाई और दोस्तों ने देख लिया । परिजनों ने युवक के साथ किशोरी की जमकर धुनाई कर दी ।

नैनीताल पुलिस की मौजूदगी में दोनों को कोतवाली लाया गया । दरअसल कक्षा 9 में पढ़ने वाली किशोरी अपने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय वाहन चालक के साथ रहने पर उतारू थी। इस बात से नाराज परिजनों ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों ने दोनों को पकड़ने के बाद नैनीताल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई । कोतवाल प्रीतम सिंह ने रामपुर पुलिस से संपर्क कर इसकी सूचना संबंधित थाने को दी । रामपुर से एक पुलिस टीम देर रात नैनीताल पहुंची और दोनों को लेकर रामपुर लौट गई ।

नोट :- खबर में विजुअल पूरे हैं लेकिन रामपुर पुलिस ने 1:30बजे रात बाईट रामपुर में देने की बात कही और नैनीताल पुलिस ने अपना कोई रोल नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.