बड़ी ख़बर(नैनीताल): यहां मशहूर रिसोर्ट के अवैध कब्ज़े को प्रशासन ने किया ज़मीदोज़..सात बीघा जमीन पर था अवैध अतिक्रमण

रामनगर : प्रशासन की आज बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। प्रशासन द्वारा छोई स्थित समसारा रिसोर्ट के द्वारा अवैध जमीन पर किये गए कब्जे को हटाया गया है। समसारा रिसोर्ट रामनगर के छोई स्थित गॉव में है। जिसका स्विमिंग पूल,पार्टी लॉन, व हॉल की जमीन अतिक्रमण में पाई गई है
एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि रिसोर्ट द्वारा सिविल फारेस्ट की लगभग सवा सात बीघा जमीन पर समसारा रिसोर्ट का कब्जा था जिसे आज राजस्व विभाग द्वारा पुलिस की मदद से अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर समसारा रिसोर्ट के डायरेक्टर संजीव कपूर ने बताया किसी भी प्रकार की कार्यवाही का कोई नोटिस नहीं दिया गया है इस कार्यवाही से उनकी लगभग 1 करोड़ रुपयों की क्षति होना बताया है साथ ही उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष और उचित कार्यवाही की मांग की है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में कड़क धूप का असर,एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..
Watch : आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, 15 दिन से दहशत का अंत_haldwani
होली पर नैनीताल पुलिस की पुख्ता तैयारी_जबरदस्ती की पिचकारी पड़ेगी भारी..Video
Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन