
उत्तराखंड के भीमताल पहुंचे स्वामी बाबा रामदेव ने कहा कि विश्व की शिक्षा पद्विती में गुरुकुलीय शिक्षा का समावेश होगा। इस कार्यक्रम को गुरुकुलीय शिक्षा पद्विती, गुरुकुलीय जीवन पद्विती और गुरुकुलीय विचार संस्कार का समावेश करने के इस कार्यक्रम की बाबा ने शुभकामनाएं दी।
नैनीताल जिले में भीमताल के मेहरागांव स्थित ग्रेफीक एरा हिल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को भारतीय शिक्षण मंडलम गुरुकुल प्रकल्प: उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयोगी शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी बाबा रामदेव रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। छात्रों ने ध्येय श्लोक, गुरुकुल वंदना से शुरुवात की। पुस्तक भेंट कर मुख्य अतिथि स्वामी रामदेव बाबा का स्वागत किया गया।
शिविर में 12 से 15 वर्ष के 21 प्रदेशो से 69 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कुल 40 संचालक बच्चों को शिविर में शिक्षा पद्यति कैसे बड़े ये बताया। यहां गुरुकुल शिक्षा पद्यति के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। चेयरमेन डॉ.कमल घनशाला ने कहा कि ये ग्राफिक एरा के लिए विशेष अनुभूति है और यहां हवन, सूर्य नमस्कार से वातावरण बदला है। यहां हर वर्ष शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव 2009 में भी आये हैं। उनके कदम पड़ते ही यूनिवर्सिटी 5 हजार छात्रों से 25 हजार तक पहुँच गई है। वही योगा के साथ मेक इन इंडिया से देश को आगे बढ़ाया है।
बाबा रामदेव ने भी भीमताल आने पर खुशी जताई। बाबा ने कहा कि विश्व की शिक्षा पद्विती में गुरुकुलीय शिक्षा का समावेश होगा। इस कार्यक्रम को गुरुकुलीय शिक्षा पद्विती, गुरुकुलीय जीवन पद्विती और गुरुकुलीय विचार संस्कार का समावेश करने के इस कार्यक्रम की बाबा ने शुभकामनाएं दी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सियासी घमासान_भाजपा ने भवाली सभासद पर लगाए गंभीर आरोप,कहा_ पाकिस्तानी कनेक्शन..
Haldwani_क्रिकेट धोखाधड़ी के आरोपी विकास ढाका को जमानत मिली_गिरफ्तारी को अवैध बताया..
डेविस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, सुरेश की यादगार हैट्रिक..
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी..