

उत्तराखंड के नैनीताल में टैक्सी चालकों और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। टैक्सी चालकों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि पर्यटकों ने उनसे लड़की सप्लाय करने की मांग की। विवाद बढ़ने के साथ ही विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल की पुलिस चौकी के सामने रात्रि लगभग 9:00 बजे 10 से 12 टैक्सी चालक तीन पर्यटकों से उलझ गए। टैक्सी चालकों का आरोप था कि पर्यटकों ने उनसे लड़की सप्लाई की डिमांड की। टैक्सी चालकों ने इस असंवैधानिक डिमांड से गुस्सा होकर पर्यटकों की धुनाई कर दी।
टैक्सी चालक पंत पार्क में पर्यटकों के पीछे दौड़ते हुए गए और उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटने लगे। उनकी इस हरकत का एक वीडियो भी बन गया जो जोरों से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि नैनीताल पुलिस के मुंह के आगे ये सब होने के बावजूद वो असहाय खड़ी होकर सबकुछ देखती रही।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..