


जनपद नैनीताल के रामनगर में लीसे की अनोखे अंदाज में तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है यहां लीसे से भरा इंडियन आयल का टैंकर पकड़ा गया है। पुष्पा फिल्म आप सभी ने देखी होगी जिसमे अभिनेता लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी दुध के टैन्कर से करता है लेकिन पकड़ मे नही आता लेकिन कुमाऊं मे ठीक इसके विपरीत तेल के टैंकर मे लीसा तस्करी हो रही थी जिसे वन विभाग द्वारा रामनगर मे पकड़ लिया गया है।

प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर वन प्रभाग के दिशा निर्देशन मे चैकिंग के दौरान बेलगड़ गेट से पकड़े गए इंडियन आयल के लीसा भरा टैंकर से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। इस टैंकर मे लीसा रखने के लिये अलग अलग कई कैबिन भी बने है ।

वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी ने बताया की इंडियन आयल तेल का टैंकर बनाकर लीसा की चोरी पकड़ी गयी है जिसकी जाँच कुमाऊ भर मे की जाएगी लीसा तस्कर को पकड़ने की कार्यवाही मे विभाग जुटा हुआ है गाड़ियों के नंबर की कई प्लेट इस टैंकर से बरामद की गयी है रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर बेलगड़ गेट से इस टैंकर को पकड़ा गया है। अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही है जल्दी ही वन विभाग बड़ा खुलासा करेगा ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..