Ad

Nainital – जंगल सफारी के दौरान जिप्सी की ओर झपटी बाघिन,पयर्टकों के उड़े होश_ Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – जनपद नैनीताल के रामनगर में जंगल सफारी के लिए आए पर्यटकों के होश उस वक्त उड़ गये जब अचानक झाड़ियों से निकल कर एक बाघिन दहाड़ते हुए उनकी तरफ दौड़ती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघिन का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है। जिसे देख सफारी कर रहे पर्यटकों की सांसें कुछ देर के लिए मानो थम सी गई हो। हालांकि इसके बाद बाघिन जंगल की ओर चली जाती है।

ADVERTISEMENTSAd

वायरल वीडियो कार्बेट पार्क का बताया जा रहा है। आपको बताते चलें यहां वन्यजीवों का दीदार करने के लिए देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। वहीं कई बार सफारी के दौरान वन्यजीवों का आक्रामक व्यवहार भी देखने को मिलता है। ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में बाघिन जंगल से निकलकर सफारी कर रहे पर्यटकों की जिप्सी की तरफ दौड़ती नजर आ रही है। इस दौरान सफारी कर रहे लोगों की सांसें थम जाती हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद बाघिन जंगल में चली जाती है। नेचर गाइड संजय छिम्वाल के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का बताया जा रहा है।

नोट – वायरल हो रहा वीडियो कब का है और किस स्थान का है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पायी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *