

उत्तराखंड के भीमताल की सड़क में एक आवारा कुत्ते को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार का टक्कर मारता वीडियो सामने आ रहा है। टक्कर से जहां कुत्ता दूर छटक गया वहीं बाइक सवार भी सड़क में दूर तक घसीटता हुआ गया।
नैनीताल जिले में भीमताल के समीप विनायक गांव की सड़क का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज वाइरल हो रही है। वीडियो में भीमताल से पदमपुरी को जाने वाले मार्ग में एक आवारा काला कुत्ता टहल रहा है। सड़क के एक तरफ दुकानें हैं जबकि दूसरी तरफ सड़क किनारे कुछ लोग आपस में बातें कर रहे हैं। अचानक कुत्ता चौकन्ना होता है और पलभर में उसके ऊपर एक मोटरसाइकिल सवार, मोटरसाइकिल समेत गिर जाता है। कुत्ता जैसे ही मोटरसाइकिल की चपेट से बचता है वो दुम दबाकर भाग निकलता है।
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल चालक की मदद के लिए आसपास के लोग भागकर पहुंचते हैं और मोटरसाइकिल के नीचे दबे सवार को निकलते हैं।स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को उठाकर भीमताल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..