

नैनीताल के भीमताल में लोक निर्माण और वन विभाग की ओर से अतिक्रमण को लेकर भेजे गए नोटिस से व्यापारी खफा है। इससे परेशान व्यापारियों ने भीमताल के रामलीला मैदान में महापंचायत की महापंचायत में नैनीताल जिले की 25 इकाइयों और व्यापारियों ने प्रतिभा किया इस मौके पर आये व्यापारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की ।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भूमि होने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा लाल निशान कर उनके दुकान घरों को चिन्हित कर दिया गया है जिसका वह विरोध करते हैं उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भूमि पर अतिक्रमण किया है तो उसको लीज के तहत दिया जा सकता है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर लोगों को बेरोजगार कर रही है क्योंकि पहाड़ में रोजगार ना के बराबर है ।
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं जबकि जहां भी पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सड़क बनी है वह हमेशा भूस्खलन की चपेट में रही है और कभी भी सही नहीं हुई है विकास के नाम पर पहाड़ों के साथ सड़क चौड़ीकरण कर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो कि गलत है हाई कोर्ट द्वारा अतिक्रमण तोड़ने को लेकर जो बातें कही गई है उसमें राज्य सरकार अपना पक्ष नहीं रख रही है जिससे इन व्यापारियों में गहरा रोश व्याप्त है उन्होंने एक रणनीति बनाने के तहत आगे को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस महापंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता वह कई दल के नेता भी शामिल हुए उन्होंने भी इन व्यापारियों के साथ देने की बात कही।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal