नैनीताल : बेतालघाट फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष अनीश अहमद निलंबित


उत्तराखण्ड में नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई गोलीबारी पर राज्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी(सी.ओ.)भवाली के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित करने की संस्तुति की है।
बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव के दौरान में एक पक्ष द्वारा गोलीबारी करने की घटना का वीडियो सोशियल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया था। इस वीडियो के बाद प्रदेश के साथ देशभर में चुनाव के दौरान ऊत्तराखण्ड की न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। इसी दौरान, 16 अगस्त को जारी राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव कमलेश मेहता के हस्ताक्षरों वाले पत्र ने खलबली मच दी।

पत्र में सी.ओ.भवाली प्रमोद साह के खिलाफ मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्यवाही और थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित करने की संस्तुति राज्य सरकार को दी गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




PCS अफसरों के ट्रांसफर_ मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी
उत्तराखंड में नई जिम्मेदारियां, इन नेताओं को मिले दायित्व
High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश