Ad

नैनीताल पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया भास्कर हत्याकांड का खुलासा,4 हत्यारे अरेस्ट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के रामनगर में सोमवार की सुबह कुछ लोगों द्वारा एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी मामले में पुलिस ने चार हत्या आरोपियों को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि ग्राम सेमलखलिया निवासी 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र पांडे का शव मोहल्ला खताडी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी के सरकारी आवास में बरामद हुआ था।

मामले में मृतक के भाई उमेश पांडे ने कोतवाली पुलिस को अपने भाई की हत्या करने के संबंध में तहरीर सौंपी थी इस मामले में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया घटना का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक भास्कर पांडे और आरोपी कौशल चिलवाल पुत्र राजेंद्र सिंह चिलवाल निवासी शांतिकुंज लखनपुर, हर्षित कोहली निवासी भवानीगंज, अवधेश सिंह जीना पुत्र शिव सिंह जीना निवासी हाल बाबू खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अभी कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी हनुमान मंदिर के पास बंबाघेर ने रविवार की रात अवधेश जीना के सरकारी आवास पर पार्टी के दौरान शराब पी थी इसी बीच यह पांच लोग नशे में थे

और चारों आरोपियों की मृतक भास्कर पांडे के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद इन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी कौशल के खिलाफ पूर्व में कोतवाली में 12 अभियोग पंजीकृत है उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *