Ad

नैनीताल : आज़ादी की पूर्व संध्या पर बैंड बाजे के साथ रैली निकालने वाले कॉलेज को नोटिस.. बच्चे देर रात तक भीगने का भी आरोप…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में 14 अगस्त की रात एक कॉलेज के प्रबंधन ने तेज ध्वनि वाले बैंड बजाकर शहर में रैली निकाली जिससे न केवल ध्वनि प्रदूषण हुआ बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा हो गई । इसपर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है ।

ADVERTISEMENTSAd


आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए ज्यूलिकोट के एक नर्सिंग कॉलेज ने नैनीताल में प्रदर्शन की अनुमति मांगी । अनुमति मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन 14 अगस्त को अपने सैकड़ों छात्र छात्राओं को मशाल जुलूस और बैंड बाजा रैली में लेकर आया । शाम के इस कार्यक्रम में मौसम ने करवट ली और बरसात शुरू हो गई । कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से लेट होता गया । छात्र छात्राओं को भीगती हालात में बीच फ्लैट्स मैदान में खड़ा कर लापरवाह कॉलेज प्रबंधन सो सा गया ।

कर्मचारी मशालें जलाते रहे और बरसात ने उन्हें बुझा दिया, लेकिन प्रबंधन ने हार नहीं मानी । इस बीच बारातों में इस्तेमाल होने वाले 4 बड़े बड़े बैंड भी जोरदार आवाज में एक्का दुक्का राष्ट्रभक्ति के गानों के अलावा फिल्मी गानों की धुनें बजाने लगे । शांत शहर इसकी आवाज से असहज हो गया। आखिरकार देर रात लगभग पौने दस बजे प्रबंधन ने तेज बरसात में रैली निकाली और अपने प्रचार प्रसार का मकसद पूरा करने के लिए बच्चों के स्वास्थ्य को दांव पर लगा दिया ।


पुलिस ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन रैली के लिए 4 बड़े बड़े बैंड लाया और दिए गए समय से काफी देर में कार्यक्रम शुरू किया गया जिससे शहर में जाम लग गया । इस कारण कॉलेज प्रबंधन को 83 पुलिस एक्ट में नोटिस देकर जवाब मांगा गया है । कोतवाल ने कहा कि नोटिस का जवाब देने के बाद कॉलेज प्रबंधन का चलाने किया जाएगा ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *