

उत्तराखंड में नैनीताल की रामलीला कल सोमवार शाम से राम सेवक सभा स्टेज में ही शुरू होने जा रही है। रामलीला स्टेज के सौन्दर्यकरण के कारण रामलीला स्थान बदलने को लेकर था संशय।
नैनीताल में तल्लीताल, सूखाताल और सात नंबर के साथ ही मल्लीताल के राम सेवक सभा प्रांगण में रामलीला का मंचन किया जाता है। इनमें से सबसे बड़ी राम सेवक सभा की रामलीला मैदान में सौन्दर्यकरण कार्य चंलने के कारण स्थान बदलने का संशय बना हुआ था।
सभा के सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला धूमधाम से इसी जगह पर होगी। प्रशासन जगह को साफ करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा है। कल शाम से शुरू होने वाली रामलीला तक यहां सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दर्शकों को थोड़ा बहुत समस्याएं हो सकती हैं, जिनका निराकरण अगले वर्ष तक पूरी तरह से हो जाएगा। सचिव ने ये भी बताया कि 26 सितंबर से शुरू हुई रामलीला का समापन 5 अक्टूबर को रावण दहन के साथ हो जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..