

उत्तराखंड के नैनीताल में प्रशासन ने आज होटलों और रिजॉर्ट को चैक करके 5 प्रॉपर्टी के कमरे सील किये, 15 से 20 प्रॉपर्टी की चलानी कार्यवाही की गई है। प्रशासन ने दो रामगढ़, दो भीमताल समेत 16 होटल और रिजौर्ट के नैनीताल में चालान किये हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद नैनीताल के होटल, रिसॉर्ट की संयुक्त चेकिंग के दौरान थाना तल्लीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही। होटलों में अनियमितता पाए जाने पर 8 कमरे सीज, कर्मचारी सत्यापन ना होने पर 50 हजार के चालान किये हैं। नैनीताल में पुलिस और प्रशासन के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे, गेस्ट हाउस की चेकिंग कर अभियान चलाया। इस दौरान होटल/रिजॉर्ट्स/होमस्टे में अनियमितता पाए जाने पर तल्लीताल के एक होटल के 4 कमरे सीज किए गए, जबकी दूसरे होटल एंड पीजी के 2 कमरे सीज किए गए। प्रशासन ने एक होटल के किचन और परिसर में गंदगी पाए जाने पर नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा ₹5,000/= रुपए का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त होटल एंड पी.जी.में कर्मचारियों का सत्यापन नही पाए जाने पर तल्लीताल थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधिनियम के तहत ₹10,000/= रुपए का कोर्ट का चालान किया। इसके साथ ही एक होटल में अनुमति से अधिक कमरे पाए जाने पर 2 कमरे सीज किए गए और कर्मचारियों के सत्यापन नहीं पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत ₹10,000/= रुपए का कोर्ट का चालान किया। इस बीच एक अन्य होटल में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की।
होटल में कस्टमर के पहचानपत्र ना दिखाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
इसके अलावा ज्यूलिकोट चौकी पुलिस ने होटल/रिजॉर्ट की चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रुपए के 3 चालान किए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा