

उत्तराखंड : रामनगर- देर रात जिले में हुई तेज बारिश से क्यारी गांव स्थित खिचड़ी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया| वहीं इसी बीच क्यारी के एक रिसोर्ट में कई पर्यटक रुके हुए थे| रविवार को रामनगर को आने के दौरान दिल्ली के कुछ पर्यटक की एक कार पानी में बह गयी| जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को बमुश्किल बचाया|
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के कुछ पर्यटक कार का संख्या DL9CAX0532 से क्यारी गांव के एक रिसोर्ट में पहुंचे थे| वहीं बीती रात तेज बारिश होने से क्यारी की खिचड़ी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था| लेकिन नदी के दोनों ओर किसी तरह के सुरक्षा बोर्ड और प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं होने से रविवार को पर्यटकों ने अपनी कार को नदी में उतार दिया| जिसके बाद देखते ही देखते कार पानी के बहाव में बहती चली गयी|
गांव के ग्रामीण विनोद बधानी ने बताया कि काफी देर की कड़ी मशक्क्त के बाद पर्यटकों को सकुशल बचाया गया| उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को कई बार नदी के विषय में अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक किसी तरह का समाधान नहीं हुआ है|
आपको बताते चलें नेशनल हाइवे 309 और हल्द्वानी से कालाढूंगी विधानसभा के रास्तों में पढ़ने वाले कई बरसाती नाले बारिश के चलते उफान पर हैं – सावधानी बरतें ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..