पहाड़ों को फतह करते कदम! नैनीताल मॉनसून मैरेथन में जुटे देश भर के धावक..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में 14वीं मॉनसून माउंटेन मैरेथन का सफल आयोजन हुआ। मैरेथन में दौड़ने के लिए देश विदेश के धावकों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा जुटे।
नैनीताल के फ्लैट्स ग्राउंड में आज सवेरे से ही नन्हें बच्चों के अलावा युवा, युवतियां और सीनियर सिटीजन वार्मअप करते दिखे। मौका था वार्षिक मॉनसून माउंटेन मैरेथन के आयोजन का। स्थानीय खिलाड़ियों की ‘रन टू लिव’ संस्था के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस मैरेथन में मैंन, वीमेन और वेट्रेन वर्ग में 21 कि.,10 कि. और 5 किलोमीटर के अलावा एक ‘रन फ़ॉर फन’ रेस का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति ने दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। दौड़ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, छोलिया नृत्य और गीत संगीत का आयोजन किया गया। धावकों ने दौड़ पूरी कर स्वर्ण, कांषय और रजत पदक जीते।
संस्था सचिव हरीश तिवारी ने सफल आयोजन के लिए धावकों, सदस्यों और इससे जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। धावकों ने भी अपनी जीत को अपने विश्वास की सफलता बताया और कहा कि आगे वो बड़े प्लेटफार्म में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..