

उत्तराखंड के नैनीताल में कुछ लोग जलती मशालें लेकर आपस में भिड़ गए। बच्चों और महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आए स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ हंगामा कर रहे लोहों को थाने में बैठाया।
नैनीताल के मल्लीताल में फ्लैट्स मैदान से जुड़े बास्केटबॉल कोर्ट और आसपास कूड़ा कभाड का काम करने वालों का कब्जा है। यहीं कुछ भिखारी भी ठहरते हैं जो अपने बच्चों के साथ पर्यटकों और स्थानीय लोगों से रुपये मांगते अक्सर दिखाई दे जाते हैं। आज शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। तू तू मैं मैं इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर दूसरे पर वार कर दिया। ये माजरा देखकर दूसरे पक्ष के लोग भी चूल्हे से जलती लकड़ी मशालों की तरह लेकर हमलावर पर टूट पड़े।
फ्लैट्स मैदान में हुए इस हंगामे को देखकर वहां भीड़ जुट गई। अंधेरे में जलती लकड़ी की लड़ाई गंभीर दिखने से वहां हंगामा मच गया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों के हमलावरों को थाने ले जाकर बैठा दिया। अवैध रूप से पालिका और फ्लैट्स की ज़मीन में कब्जा कर रह रहे लोगों को हटाने की स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_लगातार बारिश से नैनीझील लबालब,स्काडा गेट से छोड़ा जा रहा पानीVideo
Haldwani_बनभूलपुरा में वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..
उत्तराखंड के इस जिले में कुत्तों का डर, यहां स्कूल चार दिन बंद रहेंगे..
हल्द्वानी में बड़ा कांड,बदमाशों ने कहा हम पुलिस हैं_ 8 लाख कैश, सोना और मोबाइल लूट कर फरार..
कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम